पटना राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई० स्मृति कुमुद ने आज महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की सूचि रालोजद कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा के समक्ष जारी कर दी| उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है | महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई० स्मृति कुमुद ने कैमूर के स्वेता सुमन को प्रदेश प्रधान महासचिव वहीं कंचन सिंह, मनीषा शर्मा, संघमित्रा, विमला सिंह, सरिता कुशवाहा, सुनैना देवी, विभा कुमारी एवं बेबी कुशवाहा को उपाध्यक्ष, सुमन सिंह व स्मिता रानी को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता, सुमन लता को प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता समेत सोनम पासवान, चमेली वर्मा, ममता देवी, सूर्यमणि, सुषमा कुमारी, सविता सिन्हा, भवानी कुमारी, गुडिया कुशवाहा, अनु श्रीवास्तव व ई० शिबा अतहर को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है| लालमुनी देवी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, कुंती देवी, रिंकी कुशवाहा, ममता देवी, सुनीता कुमारी, रेणु देवी, पुष्पा कुमारी, गुडिया देवी, काँती देवी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है|
रालोजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की सूचि जारी
Summary :
पटना राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई० स्मृति कुमुद ने आज महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की सूचि रालोजद कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा के समक्ष जारी कर दी|


Download Android App
Download iOS App



