लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने इस आशय की जानकारी पटना में दी।
उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने 12 जनपथ, नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पाण्डेय, प्रदेश की कार्यकारिणी के सदस्य, तमाम जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक में इस मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श किया। श्री सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के आम सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत है। वहां पिछले विधानसभा में पार्टी के आधा दर्जन विधायक थे। श्री सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं आम लोगों का पार्टी के प्रति झुकाव को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा करते रहे है। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने को लेकर लिए गये नीतिगत निर्णय के बाद पूरी चट्टानी एकता के साथ लोजपा(आर) चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी।


Download Android App
Download iOS App



