बिहार सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर राज्य में पहले से लागू लॉकडाउन की अवधि आठ जून तक के लिए बढा दी है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 31, 2021
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।’’
राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चार मई को हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में 05 से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 मई और फिर 31 मई तक कर दिया गया था।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रविवार को और 52 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरे वालों की संख्या 5104 हो गयी है। प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 18,377 है और अभी तक राज्य में कुल 7,05,648 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि अभी तक बिहार में जरूरी सामान की दुकानों के खुलने का समय शहरी इलाकों में सुबह 6 से 10 और ग्रामीण इलाकों में सुबह 8 से 12 बजे तक है।
इन दुकानों के खुलने की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। सरकार ने जरूरी सामान के अलावा कृषि सामग्री की दुकानों को सभी दिन और हार्डवेयर दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोलने की अनुमति दे रखी है। 1 जून के बाद कपड़े और कुछ दूसरी दुकानों को भी खोलने की इजाजत दिये जाने की संभावना है। इसके अलावा निजी और सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी संख्या को लेकर फैसला आज किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



