कैमूर : कैमूर के मोहनिया प्रखंड अंतर्गत उसरी मध्य विद्यालय में गेट पर ताला बंद होने से बच्चे इंतजार करते हुए इस संबंध में प्रधानाध्यापक भारत भूषण से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गेट में ताला इसलिए बंद रखते हैं ताकि बच्चे स्कूल से बाहर न भागे सामने सडक़ है। हादसा होने की प्रबल संभावना बनी रहती है।
वैसे तो कुछ ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाध्यापक गेट में ताला 10.30 बजे मार देते हैं, जिससे बाहर का कोई भी व्यक्ति विद्यालय के अंदर प्रवेश नहीं कर पाता जिससे विद्यालय की गोपनीयता भंग नहीं होती। शिक्षक कितने उपस्थित हैं और कितने नहीं इसकी भी कोई जानकारी आम ग्रामीणों को नहीं हो पाती है।


Download Android App
Download iOS App



