पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जिनकी चार पीढिय़ों के शासन में किसानों, दलितों और पिछड़ों की हालत खराब होती रही। भोपाल गैस कांड का मुख्य अभियुक्त भगा दिया गया। 33 साल तक सिखों की माब लिंचिंग करने वालों को सजा नहीं मिली और बिहार में 15 साल तक नरसंहारों का दौर चलता रहा, फिर भी सत्ताधीश सोते रहे, वे देश में सबका साथ लेकर सबका विकास करने के लिए 18 घंटे काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को सोने न देने की धमकी दे रहे हैं।
गरीब-पिछड़े परिवार से आने वाला पीएम कुछ लोगों से बर्दाश्त नहीं हो रहा है। श्री मोदी ने कहा कि हरियाणा के सभी पांच नगर निगमों में भाजपा की शानदार जीत और राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने के विचार से सपा, बसपा और तृणमूल कांग्रेस के खुद को अलग करने के फैसले से उन लोगों की नींद उड़ गयी है, जो राफेल जैसे मुद्दों पर झूठ के सहारे तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली थोड़ी- सी सफलता पर उम्मीदों के पुल बनाने लगे हैं। झूठ पर टिकी जीत टिकाऊ नहीं होती।


Download Android App
Download iOS App



