Manish Verma : जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उन्होंने मंगलवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी।
Highlights
. Manish Verma पर मेहरबान हुए सीएम नीतीश
. Manish Verma राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए
Manish Verma पर मेहरबान हुए सीएम नीतीश
पार्टी के महासचिव और एमएलसी आफाक अहमद खान ने गुरुवार को बताया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से मनीष वर्मा(Manish Verma) को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। मंगलवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मनीष वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलवाई थी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा भी मौजूद थे।
Manish Verma राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए
2000 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा पटना के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा था कि पहले जदयू मेरे दिल में था और अब मैं इस दल में आ गया हूं। वह सीएम नीतीश कुमार के परामर्शी भी रह चुके हैं। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि सदयस्ता ग्रहण करने के बाद मनीष वर्मा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App




