Jammu Kashmir/ Bihar Labourer Killing in Ananatnag: जम्मू कश्मीर में अब भी आंतकी अपने मंसूबे को अंजाम दे रहे है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में बुधवार (17 अप्रैल) को आतंकियों ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी।
Highlights:
- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने गैर-कश्मीरी व्यक्ति को निशाना बनाया
- आतंकवादियों ने नजदीक से दो गोलियां मारी, इलाज के दौरान मजदूर की हुई मौत
- पुलिस ने पूरे एरिया को घेरा और खोजबीन जारी
बता दें पिछले दस दिनों में आतंकियों के टारगेट अटैक का यह दूसरी घटना सामने आयी है। मृतक मजदूर राजू शाह बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है शाह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया परंतु उन्होंने दम तोड़ दिया।


Download Android App
Download iOS App



