राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथिततौर पर केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के हाथ काटने की बात कह रही हैं।
वीडियो में मीसा लोगों को संबोधित करते हुए कह रही हैं, ‘रामकृपाल यादव कुटी (चारा) काटते थे। उनके लिए हमारे मन में बहुत सम्मान था। उनको हाथ पकड़कर राजनीति करना सिखाया गया लेकिन उनके लिए हमारा यह सम्मान तब खत्म हो गया जब वह सुशील कुमार मोदी की किताब को हाथ में लेकर खड़े थे। उस समय मेरा मन किया कि उसी चारा काटने वाली मशीन से उनके हाथ काट दूं।’
राजद कार्यकर्ता RSS के गुप्त एजेंडे से रहें सावधान और जनता को भी सावधान करें : मीसा
दरअसल, पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की किताब ‘लालू की लीला’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस पुस्तक में लालू के भ्रष्टाचार की कहानियां हैं। सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो दो दिन पहले का है, जब मीसा पटना के विक्रम में राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।
बहरहाल, इस वीडियो को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार की राजनीति में बयानबाजी का दौर प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि रामकृपाल यादव पहले राजद में थे और उन्हें लालू प्रसाद का ‘हनुमान’ कहा जाता था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वे राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App




