Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Bihar में बदमाशों ने दो को मारी गोली, ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़कर की धुनाई

Summary :

बिहार के छपरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बता दें सारण में गोली मारकर भाग रहे कुख्यात अपराधी को स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की रात में पड़कर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव की है।मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के रेट गांव निवासी रविंद्र उर्फ बुचन शर्मा के रूप में पहचान हुई है।मृतक पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आपको बता दें स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की देर शाम बाइक पर सवार दो अपराधी गांव में घुस गए। दो युवकों पर गोलीबारी करने लगे. इस गोलीबारी की घटना में गोली…

बिहार के छपरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बता दें सारण में गोली मारकर भाग रहे कुख्यात अपराधी को स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की रात में पड़कर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव की है।मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के रेट गांव निवासी रविंद्र उर्फ बुचन शर्मा के रूप में पहचान हुई है।मृतक पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आपको बता दें स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की देर शाम बाइक पर सवार दो अपराधी गांव में घुस गए। दो युवकों पर गोलीबारी करने लगे. इस गोलीबारी की घटना में गोली दोनों युवकों के पैर और कमर पर लगने की जानकारी मिली है। घायल युवकों के द्वारा हल्ला करने के बाद ग्रामीणों ने अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान अपराधी भीड़ को देखकर फरार होने का पूरा प्रयास करने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने अपराधी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई से बदमाशों की हो गई मौत
इस पूरी घटना को लेकर सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगल ने बताया एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार निवासी अजीत पटेल और विभूति पटेल दोनों अपने घर पर थे। इस दौरान कुख्यात अपराधी रविंद्र के द्वारा उन पर गोली चलाना शुरू कर दिया गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए. वहां के स्थानीय भीड़ ने कुख्यात अपराधी रविंद्र और बुचुन शर्मा को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। इस पिटाई बदमाशों की मौत हो गई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner