पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने संसदीय क्षेत्र के फतुहा विधानसभा अंतर्गत फतुहा हाईस्कूल और बख्तियारपुर विधानसभा अंतर्गत गणेश हाईस्कूल में किशोरों के कोवीड टीकाकरण केंद्र का निरक्षण कर बच्चों से संवाद किया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक समाजिक न्याय पखवाड़ा चलाया जा रहा है इसी के संदर्भ में प्रसाद पटना में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए नजर आ रहे है। आज इसी क्रम में फतुहा और बख्तियारपुर के हाईस्कूल में कोविड टिकाकरण केंद्र का जायजा लिया और बच्चों की साथ काफी वक्त बिताया।

सांसद रविशंकर प्रसाद ने किशोरों के टिकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण
स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद को अपने बीच देख बच्चे काफी उत्साहित दिखे। सभी बच्चों से एक-एक कर परिचय लिया और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए टिकाकरण के लिए प्रेरित किया। बिहार बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाए दी। बेटियों से जीवन में बड़े सपने देखने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी परिश्रम करने पर जोड़ देते हुए कहा की आज बेटियां सभी क्षेत्र में परचम लहरा रही है।

मां जगदंबा स्थान मंदिर में जाकर की माता रानी की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनेकों एतिहासिक फैसलों से बेटियों को और नया अवसर प्राप्त हुआ है। आज अपने बिहार की बेटी फाइटर प्लेन उड़ा रही है तो बेटियां आईएएस और आईपीएस बन रही है। प्रसाद क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेने के पश्चात क्षेत्रवासियों से भी मुलाकात की,उनके साथ चाय पर चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना और प्रसाद बख्तियारपुर प्रखंड के नरौली में प्रसिद्ध मां जगदंबा स्थान मंदिर में जाकर माता रानी की पूजा अर्चना की व समस्त क्षेत्रवासियों के लिए आशिर्वाद भी मांगा।



Download Android App
Download iOS App



