बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी को कांग्रेस ने पार्टी में आने का न्योता दिया है। बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने आज कहा कि यदि श्री सहनी कांग्रेस में आना चाहते है तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि श्री सहनी के लिए कांग्रेस का दरवाजा खुला है।
गौरतलब है कि श्री मुकेश सहनी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिखित अनुरोध पर पशु एवं संसाधन मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राज्यपाल फागू चौहान से श्री सहनी को मंत्री पद से बर्खास्त करने की सिफारिश की थी, जिसे राज्यपाल ने सोमवार को स्वीकार कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



