हर दिन होते थे झगड़े, आपसी विवाद में पति ने काटा अपनी पत्नी का गला, खौफनाक अंजाम में पति गिरफ्तार

Summary :

Muzaffarpur Crime News:  पति पत्नी के बीच आपसी विवाद और झगड़ ने इतना भयावह रूप ले लिया जिसको सोचकर भी लोगों की रूह कांप गई है। लगातार होने वाले झगड़े का अंत दिल दहला देने वाली घटना और हत्या के साथ खत्म होगा। ऐसी ही घटना मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां पति कपिलेश्वर महतो और उनकी पत्नी सुरजी देवी के बीच आए दिन झगड़े होते थे और एक दिन झगड़ा होने पर पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला काट कर मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या के बाद पूरे गांव में…

Muzaffarpur Crime News:  पति पत्नी के बीच आपसी विवाद और झगड़ ने इतना भयावह रूप ले लिया जिसको सोचकर भी लोगों की रूह कांप गई है। लगातार होने वाले झगड़े का अंत दिल दहला देने वाली घटना और हत्या के साथ खत्म होगा। ऐसी ही घटना मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां पति कपिलेश्वर महतो और उनकी पत्नी सुरजी देवी के बीच आए दिन झगड़े होते थे और एक दिन झगड़ा होने पर पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला काट कर मौत के घाट उतार दिया।

इस हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है, पति ने पुलिस को गिरफ्तार को कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Muzaffarpur Crime News

Muzaffarpur Crime News
Muzaffarpur Crime News

पति कपिलेश्वर महतो और उनकी पत्नी सुरजी देवी के बीच झगड़े होते रहते थे लेकिन यह इस झगड़े का अंत इस खौफनाक अंजाम के साथ होगा यह पूरे गांव में किसी ने भी नहीं सोचा था। इस दर्दनाक हत्या के बाद पूरे गांव के लोग स्तब्ध है और हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में भारी सुरक्षाबल के साथ सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

Muzaffarpur Domestic Dispute Murder

Muzaffarpur Crime News
Muzaffarpur Crime News

बताया जा रहा है कि सोमवार रात को भी दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था और बता इतनी बढ़ गई थी कि पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके हत्या का केस दर्ज कर दिया है साथ ही कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी बात कही है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है औऱ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

ALSO READ: ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा का दूसरा दिन, लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष और तेज, सरकार पर बरसे संजय सिंह

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।