ग्राइंडर से हाथ-पैर काटे, रॉड से सिर कुचला… पति ने प्रेमी संग संबंध बनाते पकड़ा, तो हत्यारिन पत्नी ने उतार दिया मौत के घाट

Sambhal Husband Murder Case

Sambhal Husband Murder Case: संभल से सौरभ हत्याकांड जैसा ही एक मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर कारोबारी पति की हत्या कर दी। संभल की रूबी की कहानी किसी एक रात में घटा अपराध नहीं, बल्कि पड़ोस से शुरू हुए उस रिश्ते की दास्तान है, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया।

रूबी को पड़ोस में रह रहे एक शख्स से प्यार हो गया, उसे हासिल करने के चक्कर में वह हत्यारिन बन गई। यह एक ऐसा ब्लाइंड मर्डर था, जिसमें न सिर था, न हाथ-पैर और न कोई पहचान। सिर्फ सड़ता हुआ एक काला बैग, जिसने अनगिनत सवाल खड़े कर दिए। आइए आपको इस खौफनाक वारदात के बारे में विस्तार से बताते हैं, जिसे सुन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Sambhal Murder Case: एक टैटू ने खोला राज

पुलिस के मुताबिक, 15 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे चंदौसी थाना क्षेत्र के पतरुआ ईदगाह के पास नाले में एक युवक का शव मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। बदबू इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग ठहर नहीं पाए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुज तोमर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव काफी सड़ी-गली हालत में था। पहले शव को मॉर्च्युरी में पहचान के लिए रखा गया, लेकिन कोई नहीं आया। पांच दिन बाद यानी 20 दिसंबर को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इस दौरान कटे हुए हाथ पर ‘राहुल’ नाम गुदा हुआ टैटू मिला।

पुलिस ने सबसे पहले तलाश की कि राहुल नाम का कोई आदमी गायब तो नहीं हुआ है। चंदौसी पुलिस ने इलाके में हाल के दिनों में गुमशुदा लोगों की सूची खंगालनी शुरू की। तब पता चला कि राहुल 18 नवंबर से लापता था और 24 नवंबर को पत्नी रूबी ने कोतवाली चंदौसी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गांव और परिवारवालों से पूछताछ की। इसमें महिला के अफेयर की जानकारी सामने आई। इसके बाद 21 दिसंबर को पुलिस घर पहुंची, तो तख़्त, लोहे की रॉड और बिजली के हीटर पर खून के धब्बे मिले। फोरेंसिक टीम ने इन्हें कब्जे में लेकर लैब भेजा।

पति ने प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ा

Sambhal Husband Murder Case
Sambhal Husband Murder Case (Image- Social Media)

पूछताछ में उसने जो कबूला, उसे सुन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मामला 18 नवंबर की रात का था। राहुल अपनी पत्नी रूबी और 2 बच्चो के साथ चुन्नी मोहल्ले में रहता था। लेकिन रूबी का मोहल्ले के एक युवक गौरव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी रात करीब 11 बजे रूबी ने अपने प्रेमी को घर बुलाया। रात को लगभग 2 बजे राहुल भी घर पहुंच गया।

उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर मारपीट होने लगी। गुस्से और हड़बड़ी में रूबी ने राहुल के सिर पर रॉड से वॉर किया। वह जमीं पर गिर पड़ा, उसका सिर कूच दिया। इसके बाद कारीगर से ग्राइंडर लाकर शव के टुकड़े कर दिए।

UP crime News: दो अलग-अलग बैगो में शव को काटकर फेंका

इसके बाद 18 नवंबर को दोनों ने मिलकर राहुल के शव के टुकड़ों को फेंकने के लिए प्रॉपर रेकी की। रूबी ने बाजार से दो बड़े काले बैग खरीदे। एक बैग में सिर और चारों हाथ-पैर भरे गए, दूसरे में धड़। पहला बैग दोनों ने 50 किलोमीटर दूर राजघाट गंगा ले गए और बीच धारा में बहा दिया। दूसरा बैग चुन्नी मोहल्ले के पास पतरुआ ईदगाह के पीछे खेत में फेंक दिया गया।

उन्होंने सोचा अब मामला यहीं ख़त्म हो गया। रूबी ने खुद को सुरक्षित करने के लिए 24 नवंबर को थाने जाकर अपने पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। उसके हिसाब से उसको लगा कि अब उसपर कोई शक नहीं करेगा। लेकिन 15 दिसंबर को मिले काले बैग ने उसकी पूरी योजना को हिलाकर रख दिया।

Sambhal Husband Murder Case: दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sambhal Husband Murder Case
Sambhal Husband Murder Case (Image- Social Media)

पुलिस को बरामद हुए धड़ के एक हाथ पर राहुल नाम गुदा हुआ दिखा। यहीं से परतें खुलनी शुरू हुई। यही नाम पुलिस को गुमशुदगी रजिस्टर तक ले गया, और फिर सीधे रूबी तक। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया- पुलिस की जांच में हत्या अवैध संबंधों के चलते होने की बात सामने आई है। पत्नी और उसके प्रेमी ने जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: दिखावा या सच! विधायक ने जिस दिव्यांग को दी व्हील चेयर, थोड़ी देर बाद चलने लगा व्यक्ति, VIDEO देख भड़के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।