दिखावा या सच! विधायक ने जिस दिव्यांग को दी व्हील चेयर, थोड़ी देर बाद चलने लगा व्यक्ति, VIDEO देख भड़के लोग

Sultanpur Wheelchair Viral Video (Image- Social Media)

Sultanpur Wheelchair Viral Video: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को व्हील चेयर पर बैठा दिखाया गया है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वह व्यक्ति अचानक उठकर तेजी से चलने लगता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए और मामला चर्चा में आ गया।

Sultanpur Wheelchair Viral Video: वायरल वीडियो में दिखा अजब नजारा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति को फोल्डिंग व्हील चेयर दी जाती है। पहले वह व्यक्ति व्हील चेयर पर बैठा नजर आता है और उसके साथ फोटो और वीडियो बनाए जाते हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद वही व्यक्ति व्हील चेयर से उठकर खुद चलने लगता है। इस सीन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को ऐसा लगा कि जिस व्यक्ति को व्हील चेयर दी गई, वह दिव्यांग नहीं था।

BJP MLA wheelchair: सोशल मीडिया पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा की काफी आलोचना होने लगी। लोग यह सवाल करने लगे कि अगर व्यक्ति स्वस्थ था तो उसे व्हील चेयर क्यों दी गई। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

Sultanpur Wheelchair Viral Video (Image- Social Media)
Sultanpur Wheelchair Viral Video (Image- Social Media)

Sultanpur Viral Video: विधायक ने क्या दी सफाई?

विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा ने एक वीडियो जारी कर पूरे मामले की सच्चाई बताई। उन्होंने कहा कि बनकेपुर गांव के रहने वाले संदीप कुमार दिव्यांग हैं, लेकिन बीमारी के कारण वह खुद कार्यक्रम में नहीं आ सके। इसलिए उनके पिता रामधनी को व्हील चेयर दी गई थी।

विधायक ने यह भी बताया कि फोटो और वीडियो के लिए रामधनी को व्हील चेयर पर बैठाया गया था, ताकि वितरण की प्रक्रिया को दिखाया जा सके। हालांकि इस सफाई के बाद भी लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब व्हील चेयर दिव्यांग बेटे के लिए थी, तो पिता को उस पर बैठाकर फोटो खिंचवाने की जरूरत क्यों पड़ी।

Sultanpur Wheelchair Viral Video (Image- Social Media)
Sultanpur Wheelchair Viral Video (Image- Social Media)

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला लंभुआ ब्लॉक परिसर का है, जहां शनिवार को दिव्यांगों को व्हील चेयर, ट्राई साइकिल और अन्य उपकरण वितरित किए जा रहे थे। विधायक सीताराम वर्मा कार्यक्रम में देर से पहुंचे, इसलिए अधिकतर दिव्यांगों को उपकरण पहले ही दे दिए गए थे। कार्यक्रम के अंत में विधायक की मौजूदगी में एक स्वस्थ व्यक्ति को व्हील चेयर पर बैठाकर वीडियो बनाया गया, जो बाद में वायरल हो गया।

Sultanpur Wheelchair Viral Video (Image- Social Media)
Sultanpur Wheelchair Viral Video (Image- Social Media)

जिला प्रशासन की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। सूचना विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने जानकारी साझा की। उन्होंने वही बात दोहराई जो विधायक ने अपने वीडियो में कही थी।

यह भी पढ़ें: इस प्यार को क्या नाम दूं! गाजियाबाद के सेंट्रल मॉल में युवक का अनोखा प्रपोजल, घुटनों पर बैठकर किया इजहार, फिर मांग…. VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।