‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा का दूसरा दिन, लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष और तेज, सरकार पर बरसे संजय सिंह

Summary :

Uttar Pradesh News: आम आदमी पार्टी की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा का दूसरा दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश में जोरदार जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ा। इस अभियान का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह कर रहे हैं। यह पदयात्रा 21 से 26 दिसंबर तक रामपुर, मुरादाबाद और अमरोहा जिलों से होकर गुजर रही है। इसका उद्देश्य मतदाता अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करना है। Uttar Pradesh News: रामपुर से मुरादाबाद तक जनसैलाब पदयात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह रामपुर में मुरादाबाद रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास से हुई। जैसे-जैसे यात्रा आगे…

Uttar Pradesh News: आम आदमी पार्टी की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा का दूसरा दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश में जोरदार जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ा। इस अभियान का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह कर रहे हैं। यह पदयात्रा 21 से 26 दिसंबर तक रामपुर, मुरादाबाद और अमरोहा जिलों से होकर गुजर रही है। इसका उद्देश्य मतदाता अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करना है।

Uttar Pradesh News: रामपुर से मुरादाबाद तक जनसैलाब

पदयात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह रामपुर में मुरादाबाद रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास से हुई। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी और मुरादाबाद के दलपतपुर क्षेत्र में पहुंची, रास्ते भर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। मुरादाबाद की सीमा में प्रवेश करते ही स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह फूलों और नारों के साथ पदयात्रा को समर्थन मिला।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

AAP MP Sanjay Singh: वोट पर खतरे का आरोप

पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रची जा रही है। उनके अनुसार, इससे गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। संजय सिंह ने कहा कि वोट केवल एक कागजी अधिकार नहीं, बल्कि जनता की सबसे बड़ी ताकत है। अगर वोट सुरक्षित नहीं रहेगा, तो लोगों की आवाज़ भी दबा दी जाएगी।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News Today:  आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ाई

संजय सिंह ने साफ कहा कि यह संघर्ष किसी एक पार्टी या चुनाव तक सीमित नहीं है। यह आने वाली पीढ़ियों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आज वोट से छेड़छाड़ को रोका नहीं गया, तो भविष्य में लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा। इसी वजह से आम आदमी पार्टी हर गांव, हर मोहल्ले में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

नफरत नहीं, काम की राजनीति

अपने संबोधन में संजय सिंह ने कहा कि देश में असली मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश हो रही है। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, स्कूलों और अस्पतालों की बदहाली जैसे सवालों पर बात करने के बजाय नफरत और डर की राजनीति की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी नफरत नहीं, बल्कि हक और काम की राजनीति करती है। पार्टी की प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार है।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

पदयात्रा का अगला पड़ाव

दूसरे दिन की पदयात्रा शाम को मुरादाबाद के दलपतपुर स्थित इंशा गार्डन के पास पहुंचकर रुकी, जहां रात्रि विश्राम किया गया। पूरे रास्ते लोगों ने पदयात्रा में शामिल होकर वोट और संविधान बचाने के इस अभियान को अपना समर्थन दिया। यह पदयात्रा आने वाले दिनों में भी लोकतंत्र की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ती रहेगी।

यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार ने VIP स्वागत में फूंके आदिवासी कल्याण के 50 करोड़ रुपये, आम आदमी पार्टी ने किया खुलासा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।