जान बचाने वाला ही बना हैवान! शिमला में मरीज पर डॉक्टर का हमला, बरसाए एक के बाद एक 5 घूसे, देखें VIDEO

Summary :

Doctor Patient Clash Shimla: हिमाचल प्रदेश के फेमस अस्पताल आईजीएमसी (इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज) शिमला में एक चौंकाने वाली घटना ने सबको चौंका दिया है। यहां एक डॉक्टर पर मरीज के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेड पर लेटे मरीज और डॉक्टर के बीच झड़प हो रही है, इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए भी नजर आते हैं। Doctor Patient Clash Shimla: एंडोस्कॉपी के लिए आया था मरीज जानकारी के अनुसार,…

Doctor Patient Clash Shimla: हिमाचल प्रदेश के फेमस अस्पताल आईजीएमसी (इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज) शिमला में एक चौंकाने वाली घटना ने सबको चौंका दिया है। यहां एक डॉक्टर पर मरीज के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेड पर लेटे मरीज और डॉक्टर के बीच झड़प हो रही है, इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए भी नजर आते हैं।

Doctor Patient Clash Shimla: एंडोस्कॉपी के लिए आया था मरीज

जानकारी के अनुसार, पीड़ित मरीज शिमला जिले के कुपवी क्षेत्र का रहने वाला है और एक निजी अकादमी में पढ़ाता है। वह आईजीएमसी में एंडोस्कॉपी करवाने आया था। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने उसे कुछ समय के लिए बेड पर आराम करने को कहा था। मरीज पास में पड़े खाली बेड पर लेट गया।

IGMC Shimla Doctor Viral Video: मास्क पहने डॉक्टर पर बदतमीजी का आरोप

परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान मास्क पहने एक डॉक्टर वहां आया और मरीज से बदतमीजी करने लगा। जब परिजनों ने कहा कि मरीज को आराम करने के लिए कहा गया है, तो डॉक्टर ने आपा खो दिया और कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। इस झड़प में मरीज ने भी बचाव के लिए पैर से वार किया।

Doctor Patient Clash Shimla (Image- Social Media)
Doctor Patient Clash Shimla (Image- Social Media)

IGMC Hospital Incident: मरीज को आई चोट, चेहरे से बहा खून

परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने मरीज के चेहरे पर हमला किया, जिससे उसे चोट लगी और खून निकल आया। घटना के बाद परिजन भड़क गए और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। उन्होंने आरोपी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस और QRT की तैनाती

स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। QRT (क्विक रिस्पांस टीम) के जवानों को भी बुलाया गया ताकि हालात पर काबू पाया जा सके। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष को थाने ले जाकर मामला दर्ज किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान

मामला स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल तक भी पहुंच गया है। उन्होंने आईजीएमसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और प्रिंसिपल को सचिवालय में अपने कार्यालय में बुलाया है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, आईजीएमसी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक चल रही है।

Doctor Patient Clash Shimla (Image- Social Media)
Doctor Patient Clash Shimla (Image- Social Media)

तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

आईजीएमसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राहुल राव ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है और सोमवार शाम तक रिपोर्ट मांगी गई है। वीडियो सामने आने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिली।

पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कहा कि आईजीएमसी शिमला में हुई यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार और अस्पताल प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और डॉक्टर-मरीज संबंधों को लेकर अब कई सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: दिखावा या सच! विधायक ने जिस दिव्यांग को दी व्हील चेयर, थोड़ी देर बाद चलने लगा व्यक्ति, VIDEO देख भड़के लोग

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।