Urfi Javed Latest News: फैशन क्वीन के नाम से मशहूर उर्फी जावेद की लाइफ में इन दिनों डर का माहौल बना हुआ है। बता दें, बीती आधी रात उनके घर के बाहर हुई एक घटना ने न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके फैंस को भी चिंता में डाल दिया है। उर्फी ने खुद इस खौफनाक घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। लेकिन बीती रात उनके साथ ऐसा क्या हुआ चलिए जानते है।
Urfi Javed Instagram: “3:30 बजे घर के बाहर…”

उर्फी जावेद ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि 22 दिसंबर की रात करीब 3:30 बजे उनके घर के बाहर एक अनजान शख्स लगातार लगभग 10 मिनट तक दरवाजे की बेल बजाता रहा। शुरुआत में उर्फी को लगा कि कोई गलती से बेल बजा रहा होगा लेकिन जब बेल रुकने का नाम नहीं ले रही थी, तो उन्हें शक हुआ। बाद में जब उन्होंने बाहर झांककर देखा, तो उन्हें पता चला कि बाहर सिर्फ एक नहीं बल्कि दो अनजान लोग खड़े हैं और वे वहां से जाने को तैयार नहीं थे।
एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों शख्स काफी देर तक उनके घर के बाहर मौजूद रहे, जिससे उनकी घबराहट और बढ़ गई। हालात तब और डरावने हो गए जब उनमें से एक व्यक्ति ने उर्फी से दरवाजा खोलने और उन्हें घर के अंदर आने देने के लिए कहा, जबकि दूसरा शख्स थोड़ी दूरी पर खड़ा रहा। उर्फी के मुताबिक, उन्होंने साफ शब्दों में उस शख्स को वहां से जाने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।
Urfi Javed Latest News: उर्फी ने दी धमकी

उर्फी ने आगे बताया, “जब दो लोग रात के साढ़े तीन बजे किसी लड़की के घर के बाहर खड़े हों और जबरदस्ती अंदर आने की कोशिश करें, तो डर लगना लाजमी है। मैंने उसे कहा कि वो तुरंत वहां से चला जाए लेकिन वो टस से मस नहीं हुआ। इसके बाद मैंने उसे वॉर्निंग दी कि मैं पुलिस को कॉल कर दूंगी, तभी जाकर वो वहां से हटे।”
Urfi Javed Police Station: कौन थे वो दो शख्स?

हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। उर्फी के अनुसार, जैसे ही उन्होंने पुलिस को कॉल किया, दोनों अनजान शख्स और ज्यादा बदतमीजी करने लगे। एक्ट्रेस ने बताया कि पुलिस के आने के बावजूद दोनों का रवैया काफी रूड था। वे लगातार “निकल-निकल” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे और न तो उर्फी से ठीक से बात कर रहे थे और न ही पुलिस के साथ सहयोग कर रहे थे। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस की मौजूदगी में वे वहां से भाग निकले।
Urfi Javed Mumbai Police: महिलाओं की सुरक्षा पर उठा सवाल

इस पूरी घटना को उर्फी ने अपने लिए बेहद डरावना अनुभव बताया है। उन्होंने कहा कि जब कोई लड़की अकेले रहती हो और आधी रात को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़े, तो वह मानसिक रूप से काफी हिला देने वाला होता है। उर्फी ने साफ कहा कि इस तरह की घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
View this post on Instagram
घटना के बाद उर्फी जावेद ने पुलिस स्टेशन जाकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। वह फिलहाल खुद को काफी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह यह जानना चाहती हैं कि उन लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
सेफ्टी को लेकर हो रही चिंता

उर्फी के इस खुलासे के बाद उनके फैंस भी उनकी सेफ्टी को लेकर चिंता जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग उर्फी के समर्थन में सामने आए हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और उर्फी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है। यह घटना एक बार फिर से शहरों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब मशहूर हस्तियां भी इस तरह के खौफनाक अनुभवों से गुजरने को मजबूर हैं।


Download Android App
Download iOS App




