पिता ने 5 बच्चों संग लगाई फांसी, 4 की मौत, 2 बचकर भागे; क्या था इस खौफनाक घटना का कारण?

Summary :

Muzaffarpur Family Suicide Case: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां एक पिता ने अपने 5 बच्चों के साथ फांसी लगाने की कोशिश की। जिसमें पिता और तीन बेटियों की मौत हो गई और 2 मासूम बेटों की किस्मत अच्छी थी कि वह अपनी जान बचाने में सफल हुए। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। Muzaffarpur Father Suicide Case: पिता ने 5 बच्चों संग मौत को लगाया गले पुलिस के…

Muzaffarpur Family Suicide Case: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां एक पिता ने अपने 5 बच्चों के साथ फांसी लगाने की कोशिश की। जिसमें पिता और तीन बेटियों की मौत हो गई और 2 मासूम बेटों की किस्मत अच्छी थी कि वह अपनी जान बचाने में सफल हुए। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

Muzaffarpur Father Suicide Case: पिता ने 5 बच्चों संग मौत को लगाया गले

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड चार की है, जहां अमरनाथ राम ने अपने पांच बच्चों के साथ गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे किसी तरह बच गए।

Muzaffarpur Family Suicide Case
Muzaffarpur Father Suicide Case (Image- Social Media)

संभावना व्यक्त की जा रही है कि 40 वर्षीय अमरनाथ ने पहले बच्चों के गले में फंदा लगाया होगा और फिर खुद भी फंदा लगाकर झूल गया। मृतकों में अमरनाथ राम और उसकी तीन बेटियां राधा कुमारी (11), शिवानी (7) और राधिका (9) शामिल हैं, जबकि उसके दो मासूम बेटे छह वर्षीय शिवम (जो रात में मोबाइल देख रहा था) और चार वर्षीय चंदन किसी तरह बच गए। शिवम के गले में फंदा नहीं कस पाया। जिससे वह बच गया। इसके बाद उसने छोटे भाई चंदन के गले से भी फंदा निकाल दिया। इससे दोनों की जान बच गई। दोनों ने फिर शोर मचाया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।

जनवरी में हुई थी पत्नी की मौत

Muzaffarpur Family Suicide Case
Muzaffarpur Family Suicide Case (Image- Social Media)

अमरनाथ राम मजदूरी का काम करता था और पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इसी साल जनवरी में उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, तभी से वह गुमसुम रहने लगा था। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

हालांकि, पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

Muzaffarpur Crime News: आर्थिक समस्या से भी जूझ रहा था परिवार

Muzaffarpur Family Suicide Case
Muzaffarpur Crime News (Image- Social Media)

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, अमरनाथ की मानसिक परेशानी के कारण पूरा परिवार आर्थिक समस्या से भी जूझ रहा था। इस घटना के बाद गांव के लोग भी स्तब्ध हैं और घटना को लेकर कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों को जानने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: बिहार में बढ़ता अपराध, बेगूसराय में JDU नेता की हत्या के बाद अब RJD नेता पर हमला

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।