बिहार में बढ़ता अपराध, बेगूसराय में JDU नेता की हत्या के बाद अब RJD नेता पर हमला

Summary :

Bihar RJD Leader Attacked: बिहार में बुधवार का दिन आपराधिक घटनाओं से दहला रहा। एक तरफ बेगूसराय में जदयू नेता नीलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी ओर औरंगाबाद के रफीगंज में राजद से जुड़े वार्ड पार्षद महिद खान पर गोली चलाई गई। दोनों ही मामलों के पीछे पुरानी दुश्मनी और चुनावी तनाव की बात सामने आ रही है। Bihar RJD Leader Attacked: रफीगंज में राजद नेता महिद खान पर हमला औरंगाबाद जिले के रफीगंज इलाके में लंबे समय से चले आ रहे विवाद का असर एक बार फिर देखने को मिला। बुधवार को शहर के…

Bihar RJD Leader Attacked: बिहार में बुधवार का दिन आपराधिक घटनाओं से दहला रहा। एक तरफ बेगूसराय में जदयू नेता नीलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी ओर औरंगाबाद के रफीगंज में राजद से जुड़े वार्ड पार्षद महिद खान पर गोली चलाई गई। दोनों ही मामलों के पीछे पुरानी दुश्मनी और चुनावी तनाव की बात सामने आ रही है।

Bihar RJD Leader Attacked: रफीगंज में राजद नेता महिद खान पर हमला

औरंगाबाद जिले के रफीगंज इलाके में लंबे समय से चले आ रहे विवाद का असर एक बार फिर देखने को मिला। बुधवार को शहर के पचार रोड पर महिद खान और कुछ अन्य लोगों के बीच झड़प हो गई। कहा जा रहा है कि जमीन या किसी निजी मुद्दे को लेकर पहले से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव था।

बहस बढ़ने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने महिद खान पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वे घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया।

Bihar RJD Leader Attacked (source s-m)
Bihar RJD Leader Attacked (source s-m)

RJD Leader Shot: घटना के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद का एक कारण आगामी चुनावों से जुड़ी खींचतान भी हो सकता है। वार्ड पार्षद होने के कारण महिद खान की राजनीतिक सक्रियता कई लोगों को खटक रही थी। इसी वजह से पुराने विवाद और चुनावी तनाव ने मिलकर घटना को अंजाम दिया हो सकता है। रफीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान का प्रयास जारी है। इलाके में तनाव बना हुआ है, जिसके चलते पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Bihar RJD Leader Attacked (source s-m)
Bihar RJD Leader Attacked (source s-m)

Bihar Crime News: बेगूसराय में जदयू नेता नीलेश कुमार की गोली मारकर हत्या

इसी दिन बेगूसराय से एक और बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई। छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड संख्या 10 में जदयू नेता नीलेश कुमार की देर रात हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि नीलेश अपने मवेशी के बथान में सो रहे थे, तभी करीब 9 की संख्या में हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली नीलेश की छाती, गर्दन और आंख के पास लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनते ही वे बथान की ओर भागे, परंतु तब तक हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे।

Bihar RJD Leader Attacked (source s-m)
Bihar RJD Leader Attacked (source s-m)

हत्या के कारणों की छानबीन जारी

नीलेश कुमार इलाके में सक्रिय जदयू नेता थे और उनकी अच्छी पहचान थी। हत्या के पीछे पुराना विवाद, आपसी दुश्मनी या किसी राजनीतिक कारण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में JDU नेता नीलेश कुमार की हत्या, 6 बदमाशों ने घर में घुसकर सोते हुए नेता पर बरसाईं गोलियां

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।