बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता राबड़ी देवी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें सबसे बड़ा झूठा आदमी करार दिया। राबड़ी ने मोदी को सबसे बड़ा झूठा आदमी बताते हुए अपने अंदाज में ट्वीट कर लिखा, ”तीनों लोक, चारों युगों और समूचे ब्रह्मांड में अगर कोई सबसे झूठा आदमी है तो वह हैं-नरेंद्र मोदी। पूरे दिन बकबक-बड़बड़-गड़बड़। काम के कौनो बात नइखे।”
वहीं, पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘पलटूओं का सरदार’ बताते हुए निशाना साधा। लालू प्रसाद के ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट करते हुए है लिखा गया, ”सुनिए तो पलटूराम को? मोदी से हिसाब मांग पूछ रहा है, 15 लाख मिला? रोजगार मिला? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला? कुछ नहीं मिला लेकिन बेशर्मी से पलटी मार अब फिर बिहारवासियों की आंखो में धूल झोंक कह रहा है सब मिल गया। इतना भी कोई बेशर्म होता है का?”
रेप आरोपी राजबल्लभ की पत्नी के लिए राबड़ी ने मांगे वोट, कहा-यादवों को बदनाम किया गया
इससे पहले लालू ने नीतीश को निशाना बनाते हुए एक और ट्वीट किया था, ”एक डाल से दूसरी डाल पर फुदकने वाले प्राणी का बयान पढ़ लीजिए। पांच साल में बदली पांच पार्टी और पांच सरकार, तभी तो कहलाता है पलटुओं का सरदार।”


Download Android App
Download iOS App




