बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी योजना को विफल कर दिया। सुरक्षाबलों ने सड़क पर लगाए 83 बारूदी सुरंगों को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को सुरक्षा बलों द्वारा औरंगाबाद और गया के सीमावर्ती क्षेत्रो में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था।
इसी क्रम में छकरबंधा वन क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगभग 150 मीटर में लगाए गए 83 बारूदी सुरंगों को बरामद किया गया, जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। इस छापेमरी अभियान में कोबरा 205 बटालियन, सीआरपीएफ की 159वीं एवं 47वीं बटालियन के जवान शामिल थे। नक्सली के द्वारा लगाए गए विस्फोटकों में तीन आईईडी 20 किलोग्राम वजन के थे, जबकि 71 आईईडी का वजन 10 किलोग्राम तथा 9 आईईडी 5-5 किलोग्राम वजन के थे। बरामद आईईडी में 815 किलोग्राम विस्फोटक बारूद का इस्तेमाल किया गया था। सभी आईईडी को सीरीज में लगाया गया था। घटनास्थल पर बिजली के तार भी बरामद किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



