NDA और महागठबंधन में नहीं सुलझ पाया सीट बंटवारे का पेंच, चिराग पासवान ने बुलाई LJP संसदीय दल की बैठक

Summary :

राजग के घटक लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को लेकर मामला उलझा हुआ है। वैसे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने आज शाम पांच बजे पार्टी संसदीय दल की बैठक बुलाई है।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा और प्रथम चरण में 71 सीटों के लिए होने वाले मतदान की अधिसूचना जारी होने के बाद भी अब तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच सुलझ नहीं पाया है।
राजग के घटक लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को लेकर मामला उलझा हुआ है। वैसे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने आज शाम पांच बजे पार्टी संसदीय दल की बैठक बुलाई है। लोजपा की होने वाली महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा चुनाव से पहले अंतिम मानी जा रही है। 
बड़ा सवाल यह है कि क्या लोजपा विधानसभा चुनाव में राजग में रहते हुए 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वैसे शाम तक लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद उसके बिहार में राजग में बने रहने से लेकर सीट बंटवारे को लेकर जारी तल्खी से पर्दा हट जाएगा।

UP : हाथरस केस को लेकर भीम आर्मी ने विधानसभा के सामने कूड़ा फेंक कर किया प्रदर्शन

Desk Team