पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राज्य की एनडीए सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग नागरिकों को 400 रुपये मासिक पेंशन देने का फैसला कर जहां सोशल सेक्युरिटी की दिशा में बड़ी पहल कीए वहीं फसल सहायता योजना की राशि सीधे किसानों के खाते में डालने के लिए 900करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
खेती में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृषि विश्वविद्यालय सबौर को 15 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। विकास मित्र, टोला सेवक, तालीमी मरकज और रसोइया के रूप में सेवाएं देने वालों के मानदेय में ढाई सौ से 2500 रुपये तक वृद्धि कर सबका साथए सबका विकास की नीति का ईमानदारी से पालन किया गया है । एनडीए सरकार हंगामा करने में नहीं, सेवा की लंबी लकीर खींचने में विश्वास रखती है।
श्री मोदी ने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला करने की साजिश रचने वाले कामरान समेत तीन आतंकियों को ढेर कर सेना ने 100 घंटे के भीतर अपनी प्रहार शक्ति का एहसास करा दिया। जवानों के शौर्यए राजनीतिक नेतृत्व की दृढ़ता और देश भक्त जनता की एकजुटता के बल पर हम जल्द ही आतंकवाद की नर्सरी को समाप्त करने में सफल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



