NDA सरकार ‘विकसित बिहार, विकसित राष्ट्र’ के लिए संकल्पित : शांभवी चौधरी

Summary :

बिहार को विकसित करने के लिए एनडीए का नया संकल्प

लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद शांभवी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को ‘विकसित बिहार, विकसित भारत’ बनाने के लिए संकल्पित है। पीएम मोदी का आगमन दर्शाता है कि केंद्र सरकार बिहार को विकास के पथ पर ले जाने के लिए गंभीर है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को ‘विकसित बिहार’ की ओर ले जाना चाहती है।

पीएम मोदी के आगमन पर लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “पटना के जो नए टर्मिनल का इनोवेशन है, वह दर्शाता है कि हमारे प्रधानमंत्री कितने गंभीर हैं। वह बिहार के विकास को लेकर और ‘विकसित बिहार, विकसित भारत’ के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। केंद्र सरकार आने वाले समय में बिहार को और विकास के पथ पर आगे ले जाना चाहती है।”

चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर शांभवी चौधरी ने कहा, “हमारी उनसे इस सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है, लेकिन अगर पार्टी का यह फैसला है कि वह विधानसभा का चुनाव लड़ें तो वह बेशक लड़ेंगे। हम उनके साथ हैं।”

बिहार में विपक्ष के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाने पर शांभवी चौधरी ने कहा, “जिनके घर खुद शीशे के होते हैं, वो दूसरे के घर पर पत्थर नहीं मारते हैं। पहले वह इस बात का जवाब दें कि बिहार को 15 सालों में जो पीछे लेकर गए हैं। उन्होंने सिर्फ लॉ एंड ऑर्डर ही नहीं, बल्कि बिहार को विकास और रोजगार में भी पीछे रखा। बिहार में संगठित अपराध होते थे। बिहार में बेटियों के साथ अपराध होते थे। प्रदेश में जितने भी अपराधी थे, उन्हें बिहार की सरकार संरक्षण दिया करती थी। ऐसे में विपक्ष पहले इस विषय पर जवाब दे और फिर हमसे सवाल पूछे।”

उन्होंने आचार्य किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्म सम्मान मिलने पर कहा, “बिहार की बेटी होने के नाते, उनकी पुत्रवधू होने के नाते, यह हम लोगों के लिए सम्मान की बात है और यह बिहार के लिए भी गौरव की बात है।”

जेडीयू नेता के भाई के ठिकानों पर छापेमारी: नालंदा में अवैध हथियार तस्करी की सूचना

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.