Lok Sabha Election 2024: लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस बीच उन्होंने बुधवार को पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म होने के बाद इसकी घोषणा की है। इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर से एनडीए के प्रत्याशी के रूप में मैं लोकसभा के चुनाव लडूंगा।
Highlights:
- चाचा पर भारी पड़े भतीजा चिराग पासवान
- आमने-सामने की होगी लड़ाई
- हाजीपुर से ही चुनाव लड़ सकते हैं पशुपति पारस !
हाजीपुर से ही चुनाव लड़ सकते हैं पशुपति पारस !
दरअसल, बता दें कि मौजूदा समय में हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस हैं। इसके साथ ही पशुपति पारस केंद्रीय मंत्री भी थे। वहीं, NDA में सीट बंटवारे के बाद से ही पशुपति पारस नाराज थे। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को मोदी मंत्रिमंडल से अलग होने का पैसला लिया। पशुपति पारस हाजीपुर से ही चुनाव लड़ने की जुगत में थे। लेकिन सीट बटवारे के बाद उनके खाते में यह लोकसभा सीट नहीं आया। अब चर्चा इस बात की है कि वह INDIA गठबंधन में शामिल होकर हाजीपुर से ही चुनाव लड़ सकते हैं।
पशुपति पारस को लेकर चिराग पासवान का बयान
चाचा पशुपति को लेकर चिराग पासवान ने अपना बयान दिया है। इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने हमेशा कहा कि वह प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे। वहीं, आगे उन्होंने कहा कि अब उन्हें यह फैसला लेना है कि वह NDA में वापस आकर साथ देंगे या फिर रोड़ा अटकाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



