NIA Raids UncleJi Gang : आज 6 अप्रैल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार के नालंदा जिले में अवैध हथियार और गोला-बारूद तस्करी मामले में बड़ा तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत एजेंसी ने 10 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उस नेटवर्क से जुड़ी है जो बिहार से लेकर उत्तरी भारत के कई हिस्सों तक अवैध हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई करता था। सुबह से ही NIA की कई टीमें राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर ऐसे संदिग्धों के ठिकानों और परिसरों की जांच में जुटी रहीं। इस मामले को एजेंसी ने पिछले साल दर्ज किया था और तब से इसकी जांच लगातार जारी है।
मुख्य आरोपी हो चुका है गिरफ्तार
इस मामले में NIA पहले ही मुख्य आरोपी कमलकांत वर्मा उर्फ “अंकल जी” को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कमलकांत वर्मा ‘अंकल जी’ के नाम से जाने जाते हैं. और उसका यह गैंग अंकल जी गैंग के नाम से मशहूर है. उसे दिसंबर 2025 में पटना से पकड़ा गया था और वह इस केस में 11वां आरोपी बताया जाता है।
जांच में सामने आया कि कमलकांत इस पूरे तस्करी गिरोह का अहम सदस्य था। वह हरियाणा और अन्य राज्यों के कुछ हथियार कारखानों से अवैध तरीके से गोला-बारूद की खरीद में शामिल था। इसके बाद इस सामग्री को उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार और देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाया जाता था।
NIA Raids UncleJi Gang: पहले भी कई राज्यों में हुई थी छापेमारी

कमलकांत की गिरफ्तारी से पहले भी NIA ने इस मामले में व्यापक कार्रवाई की थी। 4 दिसंबर 2025 को एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में कुल 23 स्थानों पर छापेमारी की थी।
उस दौरान रवि रंजन, शशि प्रकाश, विजय कालरा और कुश कालरा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे।
NIA का मानना है कि यह कार्रवाई अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एजेंसी इस गिरोह की आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
बांग्लादेशी नागरिकों की हिरासत बढ़ी
इसी मामले से जुड़े एक अन्य मामले में स्पेशल NIA कोर्ट ने दो बांग्लादेशी नागरिकों की हिरासत नौ दिन के लिए बढ़ा दी है। इन दोनों को मार्च में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया था।
सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें NIA मुख्यालय में विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। इन पर बांग्लादेशी राजनीतिक कार्यकर्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या का आरोप है।
अवैध तरीके से भारत में घुसने का आरोप
जांच एजेंसियों के अनुसार दोनों आरोपी मेघालय सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे। बाद में जब वे बांग्लादेश वापस जाने की कोशिश कर रहे थे, तब पश्चिम बंगाल के बोंगांव इलाके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने आरोपियों राहुल उर्फ फैसल करीम मसूद और आलमगीर हुसैन की NIA हिरासत को नौ दिनों के लिए और बढ़ाने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें – नितीश के बाद जेडीयू के कमान निशांत के हाथ ! बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के बयान से लगभग तय






















