Nishant Kumar in Politics : बिहार में सियासी उबाल मचा हुआ है। नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू में हंगामा है। कार्यकर्ता जेडीयू ऑफिस के बाहर धारणा प्रदर्शन कर रहे हैं।
जब से नीतीश ने राज्यसभा जाने का फैसला लिया है तब से राज्य का सियासी उफान जोरों पर है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में होने वाले नेतृत्व परिवर्तन के तहत बिहार में सिर्फ एक ही डिप्टी सीएम होगा.
क्या होगा बिहार का बदल समीकरण
इस बात पर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह डिप्टी सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार हो सकते हैं. जेडीयू चाहती है कि बिहार में सिर्फ एक डिप्टी सीएम ही रहे. वहीं बताया जा रहा है कि नई सरकार जेडीयू कोटे से करीब 15 मंत्री बनाए जा सकते हैं.
निशांत कुमार बहुत जल्द जेडीयू में औपचारिक रूप से शामिल हो सकते हैं और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आएंगे. अगले एक हफ्ते के अंदर निशांत जेडीयू में शामिल हो जाएंगे.
वहीं सत्ता समीकरण को लेकर एक और बड़ी चर्चा यह है कि बीजेपी को फिर से बिहार विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है. हालांकि इन सभी संभावनाओं को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सियासी गलियारों में इन चर्चाओं ने हलचल तेज कर दी है.
मुख्यमंत्री ने बिलाई बैठक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने से पहले आज जेडीयू के सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों की अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक आज शाम 5 बजे 1 अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर होगी. इस बैठक को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में राज्य की सियासत में कई तरह की चर्चाएं तेज हैं.
बता दें, नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन किया है. अब ऐसे में बिहार में सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज है.
यह भी पढ़ें – ‘जनता ने आपको बहुमत दिया, दिल्ली नहीं जाने देंगे’, हाथ में पोस्टर लिए भूख हड़ताल पर बैठा जदयू का बुजुर्ग कार्यकर्ता


Download Android App
Download iOS App




