बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। लेकिन, इस चुनाव के बीच चर्चा का विषय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बने हुए हैं। मीडिया के गलियारों में चर्चा है कि निशांत कुमार बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेंगे और जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
Bihar: सदन में विपक्षी सदस्यों द्वारा अपराधिक मामलों को लेकर भारी हंगामा
निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर बिहार के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की राजनीति में पिता के बाद बेटा आता है, बेटे के बाद बेटियां और फिर परिवार के अन्य सदस्य आते रहते हैं। यह कोई अपवाद नहीं है। अगर कोई राजनीति में आना चाहता है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है और मैं व्यक्तिगत रूप से उनका स्वागत करूंगा। जहां तक बात है उनके क्षमता की तो, यह बिहार है यहां पर सभी में क्षमता होती है। निशांत कुमार के पिता नीतीश कुमार ने वर्षों तक बिहार की सेवा की है। अगर निशांत उनके पदचिन्हों पर चलते हैं तो इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में लगे जवान को जबरन नचवाने के मामले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह लोग जंगलराज का परिचय देने का काम पहले भी करते थे और हाल ही में उन्होंने एक और उदाहरण दिया। आरजेडी के लोग इसी तरह से अधिकारियों को कर्मचारियों पर दबाव बनाते हुए नचवाते हैं। बिहार ने इनके जंगलराज को देखा है।
बता दें कि होली मिलन समारोह के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक सुरक्षाकर्मी को अपने गानों पर नाचने के लिए मजबूर किया था। नहीं नाचने पर उन्होंने सस्पेंड करने की धमकी भी दी थी। इस मामले में बिहार सरकार ने सुरक्षाकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



