लोजपा (आर) के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा है कि बिहार का संपूर्ण विकास राज्य सरकार के कुप्रबंधन एवं सही नीति नहीं होने के कारण बाधित हो रही है। आज पटना में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस कथन पर हैरानी प्रकट की जिसमें फिर से विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत बताई गई है। श्री सिंह ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब विशेष राज्य के दर्जे का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है फिर मुख्यमंत्री की यह मांग गुमराह करने वाली लगती है।
लोजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने बिहार के विकास के लिए विगत दिनों विशेष आर्थिक पैकेज दिए साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत बिहार को प्राथमिकता के आधार पर केंद्र से सहयोग मिल रहा है ऐसे में 16 वर्षों के अपने लंबे नेतृत्व काल में भी अगर मुख्यमंत्री राज्य का रोजगार उन्मुखी विकास नहीं कर सके तो अपने आप में यह हैरानी की बात है। उन्होंने कहा कि अभी अगर वह अपने पूर्ववर्ती सरकार को बिहार की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं तो जनता जानना चाहेगी कि 16 वर्षों में उन्होंने क्या किया ।


Download Android App
Download iOS App



