बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से गरीब नवाज ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की अजमेर स्थित दरगाह पर चादर पोशी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और विधान पार्षद तनवीर अख्तर के नेतृत्व वाले 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को चादर सौंपी। यही प्रतिनिधिमंडल ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर हाजिर होकर 809 वें उर्स के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से चादर चढ़एगा।
चादर भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने बिहार में खुशहाली, अमन चैन, भाईचारा और सछ्वाव का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी। उन्होंने श्रद्धा के साथ चादर भेंट करने के बाद दुआओं के साथ प्रतिनिधिमंडल को रवाना किया। प्रतिनिधिमंडल में विधान पार्षद तनवीर अख्तर के अलावा जनाब मुस्तफा कमाल, डॉ। आसमां परवीन, असमत नौसाबा, आबिद हुसैन, अफरोज आलम, गुलाम गौस, आफताब आलम, वसीम नेसार अहमद, नौशाबा खानम, गुलाम शब्बीर फरीदी और शाहनवाज खां शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



