‘स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती’, जाते-जाते नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा, 4954 ANM को दिए जॉइनिंग लेटर

Nitish Kumar ANM recruitment

Nitish Kumar ANM recruitment: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब दिल्ली जाने का पक्का मन बना लिया है। नतीजतन, बिहार की जनता और उनके चाहने वाले इस फैसले को लेकर काफी भावुक हो गए हैं। हालांकि, CM नीतीश ने खुद यह फैसला लिया है, इसलिए कोई तीसरा पक्ष इसे बदल नहीं सकता। इन सबके बीच, सबसे अच्छी बात यह है कि नीतीश कुमार दिल्ली रवाना होने से पहले ही जनता के लिए कई लाभकारी फैसले ले रहे हैं। उन्होंने राज्य के ग्रामीण स्वास्थ्य सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है.

Nitish Kumar ANM recruitment: गांव-गांव तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की पहल

Nitish Kumar ANM recruitment
Nitish Kumar ANM recruitment (Source: Social Media)

बता दें कि पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने 4954 नई ANM (विमेन हेल्थ वर्कस) को जॉइनिंग लेटर भी दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार की नीतीश सरकार की ओर से यह केबल नौकरी देने का कार्यक्रम नहीं था. बल्कि गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सरकार का असली मकसद है। सीएम नीतीश ने कहा कि इन नई नियुक्तियों से ग्रामीण इलाकों में इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत होंगी। उन्होंने सभी नए जॉइनर को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि हम बहुत ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपना काम करेंगे।

Nitish Kumar ANM recruitment: कार्यक्रम में कई दिग्गज शामिल

बता दें कि पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री और दिग्गज अधिकारी भी शामिल हुए। हेल्थ डिपार्टमेंट के कई अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इन नियुक्तियों से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी। इसके अतिरिक्त, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बुनियादी ढाँचे को भी मज़बूत किया जाएगा।

ALSO READ: ‘बंगाल की तरफ आंख उठाकर देखा, तो टुकड़े-टुकड़े…’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, 1971 की दिलाई याद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।