गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस, दो महिलाओं की मौत, 35 से अधिक घायल

Summary :

Varanasi-Gorakhpur Highway Bus Accident : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गुरुवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आई। नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास वाराणसी–गोरखपुर फोरलेन पर एक टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 35 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान पुणे की रहने वाली 50 साल की अन्नपूर्णा देवी, और बुलढाना, महाराष्ट्र की रहने वाली 70 साल की सरस्वती देवी के रूप में हुई है। Varanasi-Gorakhpur Highway Bus…

Varanasi-Gorakhpur Highway Bus Accident : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गुरुवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आई। नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास वाराणसी–गोरखपुर फोरलेन पर एक टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 35 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान पुणे की रहने वाली 50 साल की अन्नपूर्णा देवी, और बुलढाना, महाराष्ट्र की रहने वाली 70 साल की सरस्वती देवी के रूप में हुई है।

Varanasi-Gorakhpur Highway Bus Accident: हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

Varanasi-Gorakhpur Highway Bus Accident
Varanasi-Gorakhpur Highway Bus Accident 

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की शुरूआती जांच के के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब बस चालक ने सड़क पर सामने आई एक बोलेरो को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Ghazipur Road Accident: घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

Ghazipur Road Accident
Ghazipur Road Accident

हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव और आसपास के गांवों से करीब 95–96 लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे। ये सभी पहले वाराणसी पहुंचे और फिर वहां से बसों के जरिए नेपाल के काठमांडू गए थे।

UP Road Accident: दो बसों में सवार होकर लौट रहे थे यात्री

तीन दिन की यात्रा के बाद सभी यात्री बुधवार देर रात दो बसों में सवार होकर वाराणसी के लिए वापस लौट रहे थे। इन्हीं में से एक बस गुरुवार सुबह गाजीपुर के नंदगंज क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बस में वाराणसी के चालक और कंडक्टर तैनात थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – ठेले पर चाऊमीन-मोमोज खाने वाले सावधान! हापुड़ में एसिड और केमिकल से बना 200 लीटर सॉस बरामद

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।