Nitish Kumar: क्या फिर से पलटी मार सकते हैं नीतीश कुमार ?, सम्राट चौधरी ने दिया खुलेआम ऑफर

Summary :

Nitish Kumar: बिहार में सीएम नीतीश कुमार को लेकर अटकलबाजी बहुत तेज हो गई है। सियासी गलियारों में चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। दरअसल, नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारकर एनडीए में जा सकते हैं। इस बीच, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने साफ कहा है कि अगर फिर से नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे तो वह उनका स्वागत करेंगे। वहीं, सम्राट चौधरी के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने दिए बड़े संकेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…

Nitish Kumar

Nitish Kumar: बिहार में सीएम नीतीश कुमार को लेकर अटकलबाजी बहुत तेज हो गई है। सियासी गलियारों में चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। दरअसल, नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारकर एनडीए में जा सकते हैं। इस बीच, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने साफ कहा है कि अगर फिर से नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे तो वह उनका स्वागत करेंगे। वहीं, सम्राट चौधरी के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

मंत्री अशोक चौधरी ने दिए बड़े संकेत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास अशोक चौधरी ने शुक्रवार को एक बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कभी ये बात नहीं बोली है कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद हो चुके हैं। इसके साथ ही चौधरी ने आगे कहा कि अमित शाह ने ऐसा बोला है कि अगर कोई प्रस्ताव देगा तो उस पर विचार किया जाएगा, लेकिन हम लोगों ने तो अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया है।

नीतीश कुमार को लालू यादव और तेजस्वी से हुई मुलाकात

सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव और तेजस्वी यादव से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। यह मीटिंग करीब 45 मिनट चली, उसके बाद बिहार की गलीयारों में राजनीतिक सियासी तेज हो गई है। हालांकि, तेजस्वी यादव ने कहा कि ये मुलाकात सामान्य मुलाकात हुई है। महागठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई है, सब कुछ ठीक है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team