बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर नीतीश कुमार ने की बैठक, दिए ये ‘टिप्स’

Summary :

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में खगड़िया, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और झंझारपुर में सात मई को मतदान होना है। इसे लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार सक्रिय हैं। शनिवार को नीतीश जदयू कार्यालय पहुंचे और संबंधित लोकसभा क्षेत्रों के सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की और कई टिप्स दिए। हमारी पार्टी एकजुट है और एकजुट रहेगी – जदयू जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी एकजुट है और एकजुट रहेगी। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि हम लोग एक साथ…

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में खगड़िया, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और झंझारपुर में सात मई को मतदान होना है। इसे लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार सक्रिय हैं। शनिवार को नीतीश जदयू कार्यालय पहुंचे और संबंधित लोकसभा क्षेत्रों के सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की और कई टिप्स दिए।
हमारी पार्टी एकजुट है और एकजुट रहेगी – जदयू
जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी एकजुट है और एकजुट रहेगी। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि हम लोग एक साथ रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने 18 वर्षों में किस तरह से काम किया। सरकार के काम को ही आधार बनाकर वे लोग वोटरों के पास जाएं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जिसमें सरकार ने काम नहीं किया। हर वर्ग के लिए काम हुआ है।
उन्होंने पार्टी के लोगों को निर्देश दिया कि वे सक्रियता से विकास के लिए किये गये कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी जातियों व धर्मों के लोगों के लिए विकास किया है।
तीसरे चरण में 7 मई को जिन 5 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान
राजीव रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री एक विधानसभा से करीब 200 से 250 लोगों से रूबरू हुए। तीसरे चरण में सात मई को जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें झंझारपुर, सुपौल और मधेपुरा में जदयू के प्रत्याशी हैं। वहीं खगड़िया से लोजपा (रामविलास) तथा अररिया में भाजपा के प्रत्याशी हैं।

Shera Rajput