Nitish Kumar Resignation: बिहार में आज महागठबंधन सरकार टूट गई है। बता दें बिहार CM नीतीश कुमार ने आपने मूख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दियै है। नीतीश कुमार ने कहा, कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। वहीं पीएम मोदी ने भी नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी है।
Highlights
- नीतीश कुमार ने CM पद से इस्तीफा दे दिया
- नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
- फिर NDA में शामिल होंगे नीतीश
राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
नीतीश कुमार ने बिहार के CM के पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को पटना में हुई जदयू के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को किसी भी फैसले के लिए पार्टी के विधायकों ने अधिकृत किया, जिसके बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा संबंधित ये फैसला लिया।
NDA लौंटे नीतीश
नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद राजभवन जाकर अपना इस्तीफा गर्वनर को सौप दिया। इससे महागठबंधन की सरकार से इस्तीफा देने के बाद से बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। इस्तिफा देने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर से करीब 2 साल के बाद NDA में शामिल होने जा रहे हैं।
NDA सरकार में चुने जाएंगे CM
आपको बता दें नीतीश कुमार इस्तीफा देने के बाद भी आज शाम को एक बार फिर से बिहार के CM की कुर्सी संभालेंगे, लेकिन इस बार वो NDA की सरकार में मुख्यमंत्री चुने जाएंगे। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली NDA की सरकार में बीजेपी कोटे से दो डिप्टी CM बनाए जाने की खबर है।


Download Android App
Download iOS App





