पटना : महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने के बाद राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने शनिवार को दोबारा उम्मीद जतायी कि नीतीश कुमार राजग के खिलाफ गठबंधन में लौटेंगे । पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के अधीन देश की हालत खराब हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती के लिए नोटबंदी को जिम्मेदार बताया और बिहार को एक उदाहरण स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया।
सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार, महाराष्ट्र का अनुकरण नहीं करेगा। यह पूरे देश के लिए एक उदाहरण पेश करेगा जैसा इसने हमेशा किया है। मुझे विश्वास है कि सभी पार्टी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एक साथ आएंगी। और मुझे पूरा भरोसा है कि नीतीश कुमार वापस लौटेंगे ।’’


Download Android App
Download iOS App



