बिहार में कलाकारों के लिए कोई स्थान नहीं : जन विकास पार्टी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

बिहार में कलाकारों के लिए कोई स्थान नहीं : जन विकास पार्टी

जन विकास पार्टी की स्थापना इसी साल हुई है। जन विकास पार्टी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले कलाकारों की पार्टी है। बिहार से बाहर काम कर रहे लोगों की उपेक्षा राज्य सरकार द्वारा होता रहा है।

जन विकास पार्टी की स्थापना इसी साल हुई  है। जन विकास पार्टी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले कलाकारों की पार्टी है। बिहार से बाहर काम कर रहे लोगों की उपेक्षा राज्य सरकार द्वारा होता रहा है। कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों की स्थिति बहुत ही ख़राब हो गई थी लेकिन राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया।
बिहार की राजनीति से नेपोटिजम को ख़त्म करना है। जरुरी नहीं कि नेता का बेटा ही नेता बने। सिर्फ राजनीति में ही नहीं अपितु फिल्म उद्योग में भी नेपोटिजम का बहिष्कार जन विकास पार्टी करती है।
जब बिहार और दूसरे प्रदेशों  के लोग लॉक डाउन के दौरान मुंबई में फसें थे उस समय बिहार के किसी  नेता ने आगे बढ़कर मदद नहीं की  उस समय भी कलाकार  ही खड़े थे जिसका नाम सोनू सूद, विजय प्रकाश, साहिल सन्नी और पाखी हेगड़े  है।
बिहार का विकास करना, बिहार से पलायन को रोकना, बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देना मुख्य उदेश्य है। पिछले 30 सालों से बिहार में रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा है। बिहार में एक भी नए उद्योग नहीं लगाए गए और न ही बंद पड़े उद्योग को पुनः शुरू करने का प्रयास किया गया।
जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल सन्नी ने कहा कि जनता जब नेता को जीताकर विधायक, मंत्री बनाते हैं उसके पीछे जनता ये समझती है कि नेता जी जिनकों हमलोगों ने वोट देकर जिताया है हमारे मुसीबत में वह  हमारे साथ खड़े  रहेंगे ऐसा आशा करतें हैं।
हमारा दर्द बाटेंगे लेकिन ठीक उसके उलटा कि  होता है।  जितने के बाद नेता जी जनता को भूल जाते हैं। जब 5 साल बाद चुनाव आता है तब जनता की हाल जानने उनके द्वार पर हाथ जोड़कर खड़ा हो जाते हैं। जनता भोली होती है फिर नई आशा के साथ नेता जी पर विश्वास करते है।
जनता को जागरूक होना होगा जात- पात से ऊपर उठ कर विकास के नाम पर वोट करना होगा। वही पार्टी प्रदेश संयोजक वीरेंदर सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में कलाकारों के लिए कोई स्थान नहीं है। बिहार के कलाकारों को अन्य राज्यों में जाकर काम करना पड़ता है  जहां उन्हें बिहार के नाम पर परेशान किया जाता है।
हाल ही में बिहार से निकलकर मुंबई में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई या आत्महत्या  ये जांच की  पहेली अभी भी उलझी हुई है। दो महीने से पक्ष हो या विपक्ष दोनों  इस मुद्दे पर पुरजोर राजनीती कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय  सचिव गणेश साहू  और राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल सन्नी के अलावा प्रदेश संयोजक वीरेंदर सिंह कुशवाहा , प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर यादव, विशेष अतिथि अभिनेत्री पाखी हेगड़े मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + sixteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।