बिहार विधानसभा के तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीट पर 07 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बिहार में विधानसभा की 243 में से तीसरे चरण की 78 सीट के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी और 23 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे और अंतिम चरण के लिए 07 नवंबर को जिन क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा उनमें वाल्मीकि नगर, रामनगर (सुरक्षित), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, रीगा, बथनाहा (सु) है।
इस चरण में परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, लौकहा, निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज (सु), छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज (सु), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बायसी, कस्बा, बनमनखी (सु), रुपौली, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (सु), बरारी, कोढ़ा, आलमनगर, बिहारीगंज, सिंघेश्वर (सु), मधेपुरा, सोनबरसा (सु), सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, दरभंगा है।
वहीं इस सूची में हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट, औराई, बोचहा (सु), सकरा, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, महुआ, पातेपुर (सु), कल्याणपुर (सु), वारिसनगर, समस्तीपुर, मोरवा और सरायरंजन शामिल है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरण में 28 अक्टूबर, 03 नवंबर और 07 नवंबर को मतदान कराया जाना है। दस नवंबर को मतगणना होगी और चुनाव की प्रक्रिया 12 नवंबर तक पूरी हो जायेगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 29 नवंबर 2020 को समाप्त हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



