बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोजपा(रामविलास) के चुनाव चिन्ह “हेलीकॉप्टर” से घूम रहे है,और हेलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह का प्रचार कर रहे है। जनता को यह बता रहे है की बिहार को विकास करने में वर्तमान बिहार सरकार फेल है। भविष्य में बिहार का विकास चिराग पासवान ही कर सकते है।
यह बात आज लोक जनशक्ति
पार्टी-(रामविलास) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा, पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती अंजू देवी के समर्थन में धबोलिया, फकडोलिया,बड़गाँव में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए, कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराधिक घटनाओं का प्रयाय बन चुके है। सिर्फ भाषण करते है काम नदारत है। इसका अंदाजा कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के बदहाली से लगाया जा सकता है जहां बाढ़, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार गरीबी की समस्या से जनता त्राहिमाम कर रही है।सभा को डॉ. शर्मा के अलावे युवा लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, शिक्षाविद प्रो.राम प्रवेश यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष परमानंद शर्मा,नन्द किशोर शर्मा, सरोज शर्मा ने भी सम्बोधित किया।


Download Android App
Download iOS App



