जदयू के मेवालाल चौधरी के बाद अब भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने को लेकर बिहार कि राजनीति में विवाद जारी है। दरअसल विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी आरजेडी लगातार इस मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश को घेरने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट के जरिये सीएम नीतीश पर हमला बोला है और पूछा है कि ऐसी क्या मजबूरी है जो इन कारनामे वालों को मंत्री बनाना पड़ा?

विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर पोइस्त करते हुए लिखा कि “एक भ्रष्ट शिक्षा मंत्री को हटवाया नहीं कि दूसरे ऐसे व्यक्ति को शिक्षामंत्री बना दिया जिन पर सपरिवार करोड़ों के ग़बन की CBI जांच चल रही है। नीतीश जी की ऐसी क्या मजबूरी जो शिक्षा व्यवस्था सुधारने की बजाय ऐसे कारनामे वाले को मंत्री बनाया जो किसी सदन का सदस्य नहीं है? क्या राज है जी?”
बता दें कि कल तेजस्वी ने शपथ लेने के बाद भी नीतीश कुमार और राज्य की मौजूदा एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अगर आपने (नीतीश सरकार) 1 महीने के अंदर 19 लाख रोजगार नहीं दिए तो जो जनता ने हमें डेढ़ करोड़ से ज्यादा मत दिया है। आपके खिलाफ हम जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे।
बता दें कि कल भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ राजद के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया था जिसमे उन्होंने लिखा था कि नीतीश के नवरत्नों में सभी अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है? पार्टी ने कहा कि इनके मंत्रियों से करोड़ों के भ्रष्टाचार पर सवाल पूछो तो कहते हैं कि भ्रष्टाचार बड़ी बात नहीं।



Download Android App
Download iOS App



