Nawada: बिहार के नवादा जिले में एक जुलूस के दौरान कथित तौर पर फलस्तीनी ध्वज लहराने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Highlights:
- बिहार के नवादा में जुलुस के दौरान लहराया गया फिलिस्तीनी झंडा
- अधिकारियों के अनुसार बगैर अनुमति के निकाला गया था मुहर्रम का जुलुस
- झंडा जब्त कर, तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
धमौल बाजार में निकला था मुहर्रम का जुलूस
यह पूरा मामला नवादा ( Nawada ) के पकरीबरांवा अनुमंडल का है जहां यह फिलिस्तीनी झंडा लहराया गया। स्थानीय पुलिस अधिकारी ( एसडीपीओ ) महेश चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पुलिस ने इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोगों द्वारा धमौल क्षेत्र में मुहर्रम से पहले एक जुलूस के दौरान फलस्तीनी झंडे लहरा रहे हैं।
तीन लोग गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस द्वारा की गई जांच के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से जरूरी अनुमति लिए बगैर जुलूस निकाला गया। महेश चौधरी ने कहा कि फलस्तीनी ध्वज को तुरंत जब्त कर लिया गया।
इस संबंध में SDPO पकरीबरावां का बयानhttps://t.co/3metZFPH4w@bihar_police @DMNawada @IgMagadh #Nawada#nawadapolice#नवादा pic.twitter.com/Wdm7OZFiGR
— Nawada Police (@nawadapolice) July 15, 2024
बिहार में यह दूसरा मामला
बता दें बिहार से यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले, बिहार पुलिस ने 13 जुलाई को बिहार के दरभंगा जिले में मुहर्रम से पहले एक जुलूस में फलस्तीनी ध्वज लहराने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


Download Android App
Download iOS App




