बिहार के मोकामा से बेखौफ ताकतवर विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। अनंत सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमे वह शूटरों से बातचीत कर रहे हैं और हत्या की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं।
इसी सिलसिले में वह गुरूवार को पटना के सरदार पटेल भवन पहुंचे और अपनी आवाज का सैंपल दिया। जिसकी रिपोर्ट अगले हफ्ते आएगी। बता दें कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर दो लोगों की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है।
अपने ऊपर लगे आरोप पर अनंत सिंह ने कहा कि यह आरोप बिलकुल ही बेबुन्याद है और इस आरोप का मेरे साथ कोई ताल्लुक नहीं है, मै पूरी तरह से बेकसूर हूँ ,मुझे सीधे-सीधे इस मामले में फसाया जा रहा है।
इस मामले में अनंत सिंह के वकील नवीन कुमार ने कहा कि ये सब राज्य सरकार के कहने पर हो रहा है और इस प्रकरण में उन्हें खमाखा ही घसीटा जा रहा है और बेवजह उन्हें परेशान किया जा रहा है। वकील ने आगे कहा कि वायरल ऑडियो अनंत सिंह का नहीं है। बता दे कि पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया था जिस पर वह पेश हुए।
साथ ही नविन कुमार ने कहा कि राज्य पुलिस अगर बिना किसी दवाब के मामले की जांच करेगी तो सही क्या है और गलत कौन है ये सब के सामने आ जायेगा और अंत में अनंत सिंह निर्दोष साबित होंगे।
वही, इस मामले में पटना के ग्रामीण एसपी ने बताया कि पंडारक में जो मामला दर्ज हुआ था, उसी संदर्भ में अनंत सिंह वॉयस टेस्ट के लिए उपस्थि हुए। इस पूरी प्रक्रिया में करीब दो घंटे लगे हैं और अभी रिपोर्ट नहीं मिली है जब रिपोर्टआएगी तो हम जांच करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



