पूर्णिया सांसद Pappu Yadav पर 1 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, दर्ज हुआ FIR

Summary :

Pappu Yadav: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक फर्नीचर व्यापारी ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। Highlights Pappu Yadav पर रंगदारी मांगने का आरोप Pappu Yadav पर दर्ज हुआ FIR Pappu Yadav ने लगे आरोपों को किया खारिज   Pappu Yadav पर रंगदारी मांगने का आरोप बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू(Pappu Yadav) यादव पर रंगदारी का आरोप लगा है। इस संबंध में पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बयान जारी कर कहा, “एक फर्नीचर व्यापारी ने पप्पू यादव पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, उनके…

Pappu Yadav

Pappu Yadav: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक फर्नीचर व्यापारी ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

Highlights

  • Pappu Yadav पर रंगदारी मांगने का आरोप
  • Pappu Yadav पर दर्ज हुआ FIR
  • Pappu Yadav ने लगे आरोपों को किया खारिज

 

Pappu Yadav पर रंगदारी मांगने का आरोप

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू(Pappu Yadav) यादव पर रंगदारी का आरोप लगा है। इस संबंध में पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बयान जारी कर कहा, “एक फर्नीचर व्यापारी ने पप्पू यादव पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यह तय किया जाएगा कि पप्पू यादव पर लगे आरोप सही हैं या नहीं? सही होंगे तो उनके खिलाफ आगे विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।”

फर्नीचर व्यापारी का आरोप

अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा, “पप्पू यादव(Pappu Yadav) पर रंगदारी मांगने का आरोप है। पप्पू यादव ने 2021 और 2023 में व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। व्यापारी ने आरोप लगाया है कि पप्पू यादव ने उनसे चुनाव से पहले भी रंगदारी मांगी थी। वहीं, काउंटिंग खत्म होने के बाद भी रंगदारी मांगी गई थी। आरोप लगाने वाले फर्नीचर व्यापारी ने अपने लिए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। इस संबध में हम विचार कर रहे हैं।”

Pappu Yadav ने लगे आरोपों को बेबुनियादी बताया

पप्पू यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियादी बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर इसको लेकर किए गए अपने पोस्ट में कहा, “देश-प्रदेश की राजनीति में मेरे बढ़ते प्रभाव और आम लोगों के बढ़ते स्नेह से परेशान लोगों ने आज पूर्णिया में घृणित षड्यंत्र रचा है। एक अधिकारी और विरोधियों के इस साज़िश को पूर्ण रूप से बेनक़ाब करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के अधीन इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए और जो दोषी हो उसे फांसी दे दें।“

फर्नीचर व्यापारी ने दर्ज कराई FIR

इसके अलावा, फर्नीचर व्यापारी का भी इस मामले में बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “पप्पू यादव और उनके सहयोगी मुझे लगातार फोन कर रहे हैं और मुझसे पहले 10 लाख रुपए फिर 15 लाख रुपए और अब 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रहे हैं। अब मैंने इस संबंध में पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है। इसके अलावा, मैंने सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में मुझे इंसाफ मिलेगा।“

बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से जीत का परचम लहराया है। इससे पहले वो कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनका टिकट आरजेडी के खाते में चला गया। इससे खफा होकर उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का फैसला किया और जीत दर्ज की।

 

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta