Patna Crime News: 5वीं की छात्रा की मौत के बाद गुस्साए लोग, हंगामा कर पुलिसकर्मी का सिर फोड़ा

Summary :

Patna Crime News:  बिहार की राजधानी पटना में इस  समय तनाव की स्थिति बन गई है। बुधवार को पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा मोहल्ले में स्थित अमला टोला गर्ल्स स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा की स्कूल में जलकर मौत हो गई। बच्ची की मौत खबर के बाद हंगामा मच गया। आज गुरुवार को गुस्साए लोगों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया और सड़क पर तोड़-फोड़ किया। Patna Crime News: बाथरूम में झुलसा मिला शव इस घटना में एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट आई है। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए…

Patna Crime News:  बिहार की राजधानी पटना में इस  समय तनाव की स्थिति बन गई है। बुधवार को पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा मोहल्ले में स्थित अमला टोला गर्ल्स स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा की स्कूल में जलकर मौत हो गई। बच्ची की मौत खबर के बाद हंगामा मच गया। आज गुरुवार को गुस्साए लोगों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया और सड़क पर तोड़-फोड़ किया।

Patna Crime News
Patna Crime News

Patna Crime News: बाथरूम में झुलसा मिला शव

इस घटना में एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट आई है। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है। बताया जा रहा है कि कक्षा 5 की छात्रा जोया परवीन स्कूल के बाथरूम में संदिग्ध हालत में झुलस गई थी। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी बात को लेकर उसके परिजन और स्थानीय लोग भड़के हुए हैं।

Patna News Today: भारी पुलिस बल तैनात

पथराव को लेकर डीएसपी अनु कुमारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस तरह उपद्रव किया गया है, इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी और गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। हंगामे को देखते हुए पुलिस ने स्कूल के सामेने वाली सड़क को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की कैसे जली? वह शौचालय तक कैसे पहुंची? पुलिस अभी इस मामले की जाँच कर रही है।

Patna Crime News
Patna Crime News

Patna School Student Death: आत्महत्या की बात पर भड़के लोग

इस बीच, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस को कुछ पता नहीं है, जांच चल रही है, तो पटना के सिटी एसपी (मध्य) ने बुधवार को कैसे कह दिया कि लड़की ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे साफ़ है कि पुलिस पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी ताकि घटना के कारणों का पता चल सके। इस घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये  भी पढ़ें- Haldwani Bus Accident: 40 बच्चों से भरी स्कूल की बस खाई में गिरी, 12 छात्र घायल

Neha Singh