Haldwani Bus Accident: 40 बच्चों से भरी स्कूल की बस खाई में गिरी, 12 छात्र घायल

Summary :

Haldwani Bus Accident: उत्तराखंड के हल्द्वानी में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है जहां सुबह करीब 40 बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस चालक के नियंत्रण खो देने के कारण खाई में गिर गई, जिससे एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। बता दें कि यह हादसा लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड स्थित जयपुर बीसा गाँव में उस समय हुआ जब चालक एक अन्य स्कूल बस को रास्ता देने की कोशिश कर रहा था, जिससे बस फिसलकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जैसे ही बस पलटी, बच्चों में दहशत फैल गई और क्षेत्र में मदद…

Haldwani Bus Accident: उत्तराखंड के हल्द्वानी में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है जहां सुबह करीब 40 बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस चालक के नियंत्रण खो देने के कारण खाई में गिर गई, जिससे एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। बता दें कि यह हादसा लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड स्थित जयपुर बीसा गाँव में उस समय हुआ जब चालक एक अन्य स्कूल बस को रास्ता देने की कोशिश कर रहा था, जिससे बस फिसलकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जैसे ही बस पलटी, बच्चों में दहशत फैल गई और क्षेत्र में मदद के लिए चीख-पुकार मच गई।

Haldwani Bus Accident
Haldwani Bus Accident

Haldwani Bus Accident

स्कूल बस के खाई में गिरने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे, बस के शीशे तोड़े और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में एक दर्जन से ज़्यादा बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है और बस चालक और कंडक्टर को भी गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही चिंतित अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा के बारे में पूछताछ करने के लिए स्कूल पहुंचे। बता दें कि घटनास्थल स्कूल के नजदीक था, इसलिए घायल बच्चों और कर्मचारियों को निजी वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

Childrens Injured

यह हादसा उस समय हुआ जब पदमपुर देवलिया चौराहे के पास दो स्कूल बसें एक-दूसरे को पास देने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान एक बस की गति तेज़ हो गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में पलट गई। बस में सवार 40 बच्चों में से कई बच्चे घायल हो गए है और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

Haldwani Bus Accident
Haldwani Bus Accident

प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने लगाया आरोप

पदमपुर देवलिया गांव के प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने दुर्घटना के लिए तापरवाही से वाहन चलाने को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बस में करीब 40 बच्चे सवार थे. जिसमें एक दर्जन से ज़्यादा बच्चे घायल हो गए। यहां बस चालक नशे की हालत में बस चलाते हैं। इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी ज़िला प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा और स्थानीय लोगों ने ही बच्चों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

ALSO READ: Chamoli Cloudburst News: थराली में बादल फटने से हाहाकार, कई लोग मलबे में दबे तो कई लापता

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।