Palghar Building Collapse: इमारत का गिरा हिस्सा, 15 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

Summary :

Palghar Building Collapse:पालघर जिले के विरार पूर्व में चार मंजिला इमारत रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा देर रात ढह गया। इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है और नौ लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दो निवासी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। यहां के निवासियों का कहना है कि 2 लोग लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है। Palghar Building Collapse पुलिस ने बताया कि वसई विरार पुलिस ने मंगलवार रात पालघर में गिरी इमारत के बिल्डर को गुरुवार को गिरफ्तार…

Palghar Building Collapse:पालघर जिले के विरार पूर्व में चार मंजिला इमारत रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा देर रात ढह गया। इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है और नौ लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दो निवासी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। यहां के निवासियों का कहना है कि 2 लोग लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है।

Palghar Building Collapse
Palghar Building Collapse

Palghar Building Collapse

पुलिस ने बताया कि वसई विरार पुलिस ने मंगलवार रात पालघर में गिरी इमारत के बिल्डर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। बिल्डर की पहचान 50 वर्षीय के रूप में हुई है, जिस पर एमआरटीपी (महाराष्ट्र क्षेत्रीय नगर नियोजन अधिनियम) की धारा 52, 53, 54 और BNS की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि वसई विरार पुलिस ने इमारत का निर्माण करने वाले बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति को हत्या के प्रयास और लापरवाही सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Palghar Building Collapse
Palghar Building Collapse

NDRF की टीम तैनात

NDRF टीमों के साथ-साथ अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस सहित आपातकालीन सेवाएँ भी एक्टिव रूप से तैनात हैं। अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए हैं और आस-पास की इमारतों की जांच कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर आस-पास की इमारतों में रहने वाले कई निवासियों को अस्थायी रूप से बाहर निकाल दिया गया है। बता दें कि यह घटना रात करीब 12 बजे घटी, जब इमारत का पिछला हिस्सा एक चॉल पर गिर गया, जिससे कई निवासी मलबे के नीचे फंस गए।

Ramabai Apartment

पालघर जिला कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने कहा कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की संभावना है। सावधानी के तौर पर, आस-पास की सभी चॉलों को खाली करा दिया गया है और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। बता दें कि 2012 में निर्मित रमाबाई अपार्टमेंट में कुल 50 फ्लैट थे, जिनमें से ढहे हुए हिस्से में 12 अपार्टमेंट थे।

ALSO READ: रोहिंग्या का ‘गेट-वे’ बन गया है पश्चिम बंगाल: गिरिराज सिंह

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।