PM Modi Japan Visit: जापान की दो दिवसीय यात्रा के लिए होंगे रवाना, भारी निवेश, AI समेत इन मुद्दों पर पर होगी चर्चा

Summary :

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान जापान की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे, जो मई 2023 में हिरोशिमा में G शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पहली यात्रा होगी। बता दें कि PM मोदी की यह यात्रा निवेश के लिए सबसे अहम होगी और लगभग 68 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई जा सकती है। PM Modi Japan Visit जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के बीच घनिष्ठ संबंधों पर चर्चा करते…

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान जापान की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे, जो मई 2023 में हिरोशिमा में G शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पहली यात्रा होगी। बता दें कि PM मोदी की यह यात्रा निवेश के लिए सबसे अहम होगी और लगभग 68 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई जा सकती है।

PM Modi Japan Visit
PM Modi Japan Visit

PM Modi Japan Visit

जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के बीच घनिष्ठ संबंधों पर चर्चा करते हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जापान की ओर से दिखाई गई एकजुटता को याद किया और कहा कि वह दुखद घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी से संपर्क करने वाले पहले वैश्विक नेताओं में से एक थे और वह इससे पहले दो मौकों पर, लाओस शिखर सम्मेलन में और कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री इशिबा से मिल चुके हैं।

Meeting Highlights

प्रधानमंत्री इशिबा के पदभार ग्रहण करने के बाद यह प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यह एक महत्वपूर्ण वार्षिक शिखर सम्मेलन है। बता दें कि जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 29-30 अगस्त, 2025 को जापान की यात्रा पर जाएँगे। यह यात्रा 15वें भारत- जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का प्रतीक है, जहाँ दोनों नेता अपनी रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

PM Modi Japan Visit
PM Modi Japan Visit

Japan India Investment

PM मोदी की जापान यात्रा से दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर समझौते की उम्मीद है। बता दें कि आर्थिक सुरक्षा पहल शुरू करने की भी योजना बनेगी, महत्वपूर्ण सामानों की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करना और मुख्य बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की गारंटी देना शामिल होंगी। साथ ही यह पहल सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, दूरसंचार, स्वच्छ ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और AI जैसे वैज्ञानिक क्षेत्रों सहित प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा संभव है।

ALSO READ: Trump Tariff: भारत पर अमेरिका का नया 50% टैरिफ – बड़ा झटका या नई चुनौती?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।