पटना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है और तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार किए गए लोगों में बी.टेक ग्रेजुएट गौरव राज, उनकी पत्नी सपना कुमारी और उनके साले निखिल कुमार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह पिछले दो दशकों से सक्रिय था और इसने देश भर में करीब 400 लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी। Patna cyber fraud BTech engineer मामले की जांच साइबर क्राइम सॉल्यूशन यूनिट और Bihar cyber police ने संयुक्त रूप से की। यह BTech engineer arrest मामला सामने आने के बाद साइबर अपराध के नए तरीकों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
Patna Cyber Fraud BTech Engineer: किराए के मकान से चल रहा था Cyber Crime Gang

जांच के दौरान पुलिस ने रानीपुर मेहंदीगंज, नवनीत नगर और कंकड़बाग में छापेमारी की। रानीपुर मेहंदीगंज स्थित एक किराए के मकान से पूरा cyber crime gang संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फ़ोन, एक लैपटॉप, पाँच सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज़ बरामद किए हैं। जाँच में कई बैंक खातों में लाखों रुपयों के संदिग्ध लेन-देन का भी पता चला है।
Online Banking Scam से करते थे ठगी
पूछताछ से पता चला कि आरोपी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि बनकर लोगों को फोन करते थे। वे लोन, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और रिवॉर्ड पॉइंट्स जैसे ऑफर का लालच देकर ग्राहकों की गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद online banking scam के जरिए खातों से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस को इस मामले में दो और संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है और उनकी तलाश जारी है। अधिकारियों का मानना है कि इस गैंग ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है।


Download Android App
Download iOS App




