पटना में रामनवमी पर भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जिसमें 53 जुलूस शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह आयोजन होगा। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा सजाए गए सुंदर झांकियों में भगवान राम और हनुमान जी की प्रतिमाएं विशेष आकर्षण होंगी।
इस बार राजधानी पटना में रामनवमी पर भव्य जुलूस निकाला जाएगा। श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति द्वारा हर साल रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। पटना के विभिन्न स्थानों से आने वाले जुलूसों के स्वागत के लिए मुख्य मंच सज-धज कर तैयार है।
सीएम नीतीश समेत ये मंत्री भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, राज्यसभा उपेंद्र कुशवाहा, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, सरकार में मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे।
53 शोभायात्राओं में शामिल होंगे लोग
पिछले पंद्रह वर्षों से श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति डाकबंगला चौक पर रामनवमी पर निकलने वाले जुलूसों के स्वागत की भव्य तैयारी करती है। सबसे पहले कंकड़बाग स्थित साईं मंदिर से जुलूस श्री राम चौक डाकबंगला चौराहा पहुंचता है जहां आरती के साथ जुलूस का स्वागत किया जाता है। इस वर्ष राजधानी पटना के विभिन्न स्थानों से विभिन्न पूजा समितियों के बैनर तले कुल 53 जुलूस निकाले जाएंगे।
रामलला की प्रतिमा भी बनी
जुलूसों में भगवान राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं को सुंदर झांकियों के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। अयोध्या में नवनिर्मित श्री रामलला मंदिर की प्रतिकृति के अलावा श्री रामलला की साढ़े नौ फीट की प्रतिमा के साथ ही हनुमान जी की दस फीट की प्रतिमा भी रामनवमी जुलूस का विशेष आकर्षण होगी। इसके अलावा इस आयोजन में देश भर के कलाकार भी हिस्सा लेंगे।जहां एक ओर पटना की विभिन्न पूजा समितियों ने कलाकारों को भी अपनी झांकियों का हिस्सा बनाया है, वहीं दूसरी ओर मुख्य मंच के पास गंगा आरती, डमरू की डम के साथ ही महाराष्ट्र के विशेष बैंड राजधानीवासियों का मन मोह लेंगे।
2 लाख लोग होंगे शामिल
अभिनंदन समिति के संयोजक नितिन नवीन ने राजधानी पटना के सभी धर्मावलंबियों से इस आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है और रामनवमी को मिलजुलकर पूरे उत्साह के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पटना के विभिन्न स्थानों से निकाली जाने वाली सुंदर झांकियों का आनंद लेने के लिए हर साल 2 लाख से अधिक श्रद्धालु पटना के श्री राम चौक डाकबंगला आते हैं, भविष्य में यह आयोजन पटना की सांस्कृतिक पहचान बने, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
11 अप्रैल को Prashant Kishor भरेंगे हुंकार, पटना के गांधी मैदान से शुरू करेंगे ‘बिहार बदलाव रैली’


Download Android App
Download iOS App



