Sushil Modi / Patna : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) पटना लाया गया सुशील मोदी का पार्थिव शरीर। शाम 6 बजे होगी अंतिम संस्कार का पार्थिव शरीर को पटना पहुंच गया है। कांग्रेस और जेडीयू के नेता एयरपोर्ट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले जाया गया।
Highlights:
-
- दिवंगत बीजेपी सुशील मोदी (Sushil Modi) का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना
- एयरपोर्ट पर मौजूद नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- अंतिम संस्कार में शामिल होंगे 12 राज्यों के मुख्यमंत्री
Sushil Modi का पार्थिव शरीर को लाया गया पटना
सुशील मोदी (Sushil Modi) का पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना विशेष विमान से लाया गया। विमान मंगलवार को करीब 2 बजे पटना एयरपोर्ट पर शव के साथ पहुंचा। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद कांग्रेस और जेडीयू समेत अन्य नेताओं ने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। जिसके तुरंत बाद शव को राजेंद्र नगर स्थित उनके
आवास पर लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए शव को उनके आवास पर रखा जायेगा।
Sushil Modi के पार्थिव शरीर को ले जाया जायेगा संघ कार्यालय
शव के आवास पर पहुंचने के बाद विजय सिन्हा, राधा मोहन सिंह और सम्राट चौधरी जैसे अन्य स्थानीय नेता भी पहुंचे है। साथ में आस पास के पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। थोड़ी देर में आवास पर ही पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जायेगी। उसके बाद पार्थिव शरीर को RSS के कार्यालय, बीजेपी दफ्तर, विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा।
अंतिम संस्कार में शामिल होंगे 12 राज्यों के मुख्यमंत्री
अंतिम संस्कार के लिए तय रूट से उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जायेगा। जिसमे संघ कार्यालय भी ले जाया जायेगा। अंत में शाम 6 बजे पटना के दीघा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। जानकारी के तहत सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल।


Download Android App
Download iOS App




